दुर्गावाहिनी स्थापना दिवस 70 स्थानों पर हुआ शस्त्र पूजन:वक्ता बोले-शस्त्र पूजन शक्ति ओर विजय का प्रतीक, हर घर में हो कम से कम एक शस्त्र

दुर्गावाहिनी स्थापना दिवस के मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर के सातो प्रखंड में 70 से अधिक शस्त्र पूजन व अखाड़ा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शस्त्र पूजन शक्ति ओर विजय का प्रतीक महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया की शस्त्र पूजन के माध्यम से भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी और देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. यह पर्व न केवल रावण पर राम की विजय का उत्सव है, बल्कि यह शक्ति और विजय का प्रतीक भी है,शस्त्र पूजन हमें साहस, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने की प्रेरणा देता है। हर घर में रखा जाए कम से कम एक शस्त्र महानगर मंत्री ओम प्रकाश लड्ढा ने शस्त्र पूजन का महत्व और लव जिहाद जैसे विषय पर विचार रखे।भीलवाड़ा महानगर दुर्गा वाहिनी की बहिनों द्वारा रामचरण प्रखंड के तिलक नगर व आदर्श नगर में दुर्गावाहिनी स्थापना दिवस व शस्त्र पूजन कार्यक्रम किए।दुर्गावाहिनी सह संयोजिका कलावती सोनी ने शस्त्रों का महत्व समझाते हुए हर घर में एक शस्त्र रखने का आह्वान किया व कुटुम्ब प्रबोधन व नशा मुक्ति पर विचार व्यक्त किया। भीलवाड़ा महानगर में कई स्थानों पर हुए आयोजन भीलवाड़ा महानगर में शस्त्र पूजन व कन्या पूजन के कार्यक्रम आदर्श नगर,नेहरू विहार,तिलक नगर,सिद्धिदात्री मंदिर,हंसमुखी बालाजी मंदिर,शिव मंदिर अरिहंत विहार,देवनारायण मंदिर चंद्रशेखर आज़ाद नगर,शिव मंदिर पथिक नगर व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में प्रांत से ओम प्रकाश बुलिया,विनीत द्विवेदी,अखिलेश व्यास व विभाग से विजय ओझा,सोनाली जांगिड, लक्ष्मी वर्मा व महानगर से मुकेश प्रजापत,पवन ठाकुर,हितेश नाथ,घनश्याम खंडेलवाल,सुशील सुवालका,पवन गुर्जर,योगेश सोनी,सौम्य मेहता,निलेश सोनी,सुमित खंडेलवाल,रवि सोनी,संजय सेन,सतु बजरंगी,कलावती सोनी, अंजू मंजू,पुष्पांजलि,कोमल,पुष्पा,काजल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *