राजगढ़ में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं समय पर आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 8वीं के विद्यार्थी और कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं के विद्यार्थी पात्र होंगे। प्राचार्य ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते आवेदन करें। आवेदन करने के लिए वेबसाइट
इस चयन परीक्षा के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क हैं। इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट Cbseitms पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रवेश केवल चयन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ही दिया जाएगा। नवोदय विद्यालय देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण के लिए जाने जाते हैं। यह विशेषकर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करता है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।


