बड़वानी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक घायल; ट्रक सीएम कार्यक्रम के लिए ले जा रहे थे टेंट का सामान

बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम आवली में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के लिए टेंट का सामान लेकर आ रहे एक ट्रक की टक्कर से हुआ। मृतक की पहचान सुरेश पिता दानिया के रूप में हुई है, वहीं बलराम पिता केरसिंग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों ग्राम दाबड़ी के निवासी थे और एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद पाटी से प्रसादी लेकर लौट रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद बलराम को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है। तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड से आकर बाइक को मारी टक्कर जानकारी के मुताबि, टेंट का सामान लेकर आ रहा ट्रक भोपाल से पाटी के पटेल फलिया जा रहा था। जहां 6 अक्टूबर को शिवपंथी नशा मुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ट्रक चालक को कार्यक्रम स्थल का सही पता नहीं होने के कारण वह नगर में प्रवेश कर बोकराटा रोड पर लगभग दो किलोमीटर आगे निकल गया था। वापस लौटते समय आवली में यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहा था और उसने बाइक को टक्कर मार दी। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद लोगों ने इमरजेंसी वाहन 112 को सूचना दी। पायलेट गोविंदा भट्ट और आरक्षक निर्मल ने घायलों को पाटी अस्पताल पहुंचाया। मृतक सुरेश के परिजन किताबसिंग सोलंकी ने बताया कि बाइक सवार श्मशान घाट से प्रसादी का सामान लेकर लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए टेंट का सामान ला रहा था और गलत दिशा से आया था। थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया की ट्रक रॉंग साइट से आकर बाइक को टक्कर मारी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए जिसमे सुरेश पिता दानिया की मौत हो गई और बलराम पिता केरसिंग गंभीर घायल है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को पुलिस हिरासत मे ले लिया है। चालक फरार है मामले की जांच की जा रहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *