राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात एक बजे बीकानेर में निधन हो गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी लंबे समय से बीमार थे। परिवार के अनुसार वे करीब 25 महीने से कोमा में थे। इधर, उनके निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और उनके समर्थक घर के बाहर जुटना शुरू हो चुके हैं। रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे वैद्य मघाराम कॉलोनी से रवाना होगी। डूडी का अंतिम संस्कार उनके उदयरामसर स्थित फॉर्म हाउस में किया जाएगा। रामेश्वर डूडी के अंतिम संस्कार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी का निधन:25 महीने से कोमा में थे, ‘पेंट-शर्ट’ वाले जाट नेता के तौर पर भी थी पहचान कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा के लिए पढ़ें लाइव ब्लॉग…


