दतिया में 35 साल के युवक ने फांसी लगाई:पिता कमरे पहुंचे तो फंदे पर लटका मिला, धोती का बनाया था फंदा

दतिया के बड़ौनी थाना अंतर्गत कस्बा बड़ौनी में शुक्रवार रात एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी और छोटे बच्चे मायके गए हुए थे, जबकि बुजुर्ग माता-पिता घर पर ही मौजूद थे। इस घटना ने पूरे मोहल्ले में शोक और सदमे का माहौल पैदा कर दिया। मृतक रामबाबू पिता प्रकाश वंशकार (35) ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने कमरे में धोती का फंदा बनाकर आत्महत्या की। पिता जब कमरे में गए तो उन्होंने बेटे को फंदे पर झूलते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। मोहल्ले में यह खबर फैलते ही परिवार के घर लोगों की भीड़ जुट गई। शनिवार को हुआ पोस्टमार्टम
सूचना मिलते ही बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने कमरे और घर की स्थिति का सर्वे किया और आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा की। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार और आस पास के लोगों से की पूछताछ
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले में गहन जांच शुरू कर दी है और मृतक के मानसिक व पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच टीम ने पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के पीछे छिपे संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *