फाजिल्का जिले के सर्राफा बाजार में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत फॉर्म भरे गए। इसकी अध्यक्षता फाजिल्का से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता डॉ. महेंद्र कुमार रिणवा द्वारा की गई, जिन्होंने कहा कि घर-घर फॉर्म भेजे जा रहे हैं और करीब 10 हजार फॉर्म बांटे जा चुके हैं। जिन्हें भर कर चंडीगढ़ में प्रदेश स्तरीय दफ्तर में जमा करवाया जाएगा। चुनाव आयोग जवाब नहीं दे पाया जानकारी देते हुए फाजिल्का से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता डॉक्टर महिंदर कुमार रिणवा ने बताया कि अभियान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जो राहुल गांधी द्वारा यह मुद्दा बिहार सहित विभिन्न राज्यों में उठाया गया। जिसमें चुनाव आयोग जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 15 तारीख को चुनाव कमिशन को 15 करोड़ फॉर्म सब्मिट करने जा रहे है, इसी के तहत देश भर में यह फॉर्म भरे जा रहे है। सर्राफा बाजार में लगाया कैंप फाजिल्का के सर्राफा बाजार में भी अभियान के तहत विशेष कैंप लगाकर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत फॉर्म भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अदालत में ले जाया जाएगा और यह साबित किया जाएगा कि किस तरह से वोट चोरी की गई है। डॉक्टर रिणवा ने इसके लिए आरोप भाजपा पर लगाए है। प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली लेकर जाएंगे फॉर्म उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार फॉर्म बांटे जा चुके है, जो दो दिनों के भीतर भर कर वापिस आ जाएंगे। इसके बाद यह फॉर्म प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर चंडीगढ़ में जमा करवाए जाएंगे। जहां से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग 10 तारीख को गाड़ी में भरकर यह फॉर्म दिल्ली लेकर जाएंगे।


