सिस्टम अब भी मजबूत, आज हल्की बारिश होने के आसार

राजनांदगांव| जिले में शुक्रवार को ब​ारिश थमी रही। दोपहर में तेज धूप की स्थिति रही। हालाकि शाम में आसमान में बादल छाए रहें पर बारिश दर्ज नहीं हुई। इधर बारिश को लेकर बना सिस्टम अब भी मजबूत स्थिति में हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को जिले के कई हिस्सों में मध्यम से तेज ब​ारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि एक अवदाब अंदरुनी उड़ीसा के ऊपर स्थित है। जो लगातार उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। जो उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंचने के बाद निम्न दाब के क्षेत्र के रूप तब्दील होगा। बताया गया कि इससे अगले 24 घंटे में कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *