सरकारी स्कूल के गेट पर स्टूडेंट्स ने लगाया ताला:सड़क पर बैठ जाम लगाया, बोले -196 स्टूडेंट्स के लिए केवल 3 टीचर,पढ़ाई नहीं होती-फ्यूचर बिगड़ रहा

सरकारी स्कूल में टीचर की कमी से नाराज स्टूडेंट ने आज स्कूल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की ओर स्कूल के मेन गेट को ताला लगा दिया।इनका कहना है कि पिछले लंबे समय से स्कूल में टीचर नहीं है, जिसके चलते उनकी पढ़ाई डिस्टर्ब हो रही है । लंबे समय से शिकायत कर रहे लेकिन समाधान नहीं कई बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो आज हमको मजबूरन स्कूल के गेट को ताला लगाना पड़ा और सड़क पर बैठना पड़ा है । मामला मांडल थाना क्षेत्र के केरिया गांव का है यहां सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज स्टूडेंट ने आज स्कूल के मेन गेट को ताला लगा दिया और प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया । 196 स्टूडेंट्स ओर तीन टीचर
स्टूडेंट का कहना है कि स्कूल में 196 गर्ल्स स्टूडेंट पर मात्र तीन टीचर है जबकि एक अध्यापक को बीएलओ बनाया गया है,करीब 1 घंटे से स्टूडेंट विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक इनसे बातचीत करने कोई भी प्रशासनिक और शिक्षा विभाग का अधिकारी नहीं पहुंचा है , इससे स्टूडेंट्स में काफी नाराजगी है फिलहाल स्टूडेंट का प्रदर्शन जारी है और स्कूल गेट पर ताला लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *