अकाली दल पंजाब की संपत्ति नहीं बिकने देगा:सुखबीर बादल ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया, आप सरकार पर साधा निशाना

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज फाजिल्का दौरे पर हैं। इस दौरान उनके द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया जा रहा है। इतना ही नहीं बरसात की वजह से टूटी ड्रेनों की वजह से प्रभावित हुए गांव साबूआना में सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। जहां पर उन्होंने इलाके के लोगों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। वहीं उन्होंने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की कई प्रॉपर्टी बेचने में लगी हुई है। जिसे अकाली दल नहीं बेचने देगा। पत्रकारों से बातचीत दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब की संपत्तियां बेच पैसा हड़पना चाहती है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनके पास बकायदा इसकी लिस्ट है। जिसमें पटियाला की प्रिंटिंग प्रेस, वेटनरी अस्पताल, शुगर मिल, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस शामिल है। सरकार नहीं दे पाई 12000 करोड़ का हिसाब सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मोहाली में सरदार बादल द्वारा बनाई गई एयर कंडीशन मंडी को भी सरकार बेचना चाहती है। जो इसलिए बनाई गई थी ताकि इलाके की सभी फसलें वहां पर आ सके और सब्जी की मार्केट से एक्सपोर्ट हो सके। सुखबीर बादल ने कहा कि ये होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह जायदाद पंजाब के लोगों की है इसलिए इसे बेचने नहीं देंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार अब तक बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों के लिए रखे 12 हजार करोड़ का हिसाब नहीं दे पाई है। और ऊपर से पंजाब की संपत्तियां बेचने की फिराक में है। जो अकाली दल नहीं होने देगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *