ऊर्जा मंत्री ने टीचर को लगाई फटकार,बोले- सस्पेंड कर दूंगा:स्टूडेंट को अपना मोबाइल नंबर देकर कहा- माड़साब टाइम पर नहीं आए तो फोन करना

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार देर रात ईदलपुरा गांव में चौपाल के दौरान एक स्कूल टीचर को फटकार लगाई। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने कहा कि टीचर न तो समय पर स्कूल आते हैं और न ही पढ़ाई पर ध्यान देते हैं। टीचर पर स्कूल भवन का मलबा, छत की पट्टियां और पत्थर चोरी कर अपने घर ले जाने का भी आरोप लगाया। जनसुनवाई में मंत्री ने स्कूल के एक छात्र को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। कहा कि यह मेरे नंबर हैं अब अगर माड़साब स्कूल में नहीं आए तो मेरे नंबर पर फोन कर देना। टीचर को जनसुनवाई में बुलाकर फटकारा
ऊर्जा मंत्री नागर ने शिकायत सुनने के बाद तत्काल टीचर को मौके पर तलब किया और फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूल की निर्माण सामग्री तुरंत वापस लाई जाए। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सामग्री वापस नहीं की गई तो चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मंत्री ने टीचर को कहा कि अभी हाल में सस्पेंड भी हो सकता है। अगर पुलिस वाले को घर भेज दिया तो तुम्हारे घर से स्कूल की मलबा सामग्री बरामद हो जाएगी। मंत्री नागर ने टीचर को हर दिन समय पर स्कूल आने और अच्छे तरीके से पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *