धौलपुर से शुरू हुआ ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’:हर घर तक पहुंचेगा ‘स्वदेशी अपनाओ’ का संदेश, कार्यकर्ताओं ने ली शपथ शपथ

धौलपुर में भाजपा ने शनिवार को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें स्वदेशी उत्पादों और जीवन मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा। सेवा पखवाड़े के प्रदेश संयोजक व पूर्व सांसद डॉ. मनोज राजौरिया ने जिला भाजपा कार्यालय से अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। इसके लिए 140 करोड़ भारतीयों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेना होगा, जिससे भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। राजौरिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘वोकल फॉर लोकल’ को गति दें और गांव, गरीब, किसान, महिला व युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। त्योहारों में स्वदेशी को बढ़ावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने कहा कि अभियान के तहत त्योहारों पर स्वदेशी उत्पादों की खरीद-उपयोग की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रचार करेंगे। राजस्थान में ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ नारे के साथ यह अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत स्थानीय उत्पादों, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान की शुरुआत पर जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भरता का संदेश अब विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। भाजपा कार्यकर्ता हर घर पहुंचकर लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र, प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर टोलियां गठित कर दी गई हैं, जो इस अभियान को गति देंगी। कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. शिवचरण कुशवाहा, राजाखेड़ा प्रत्याशी नीरजा शर्मा सहित जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाए गए और उन्हें स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *