गुलाब कमरो का रेणुका के ‘रावण’ वाले बयान पर पलटवार:पूर्व विधायक बोले- ‘उन्हें नागपुर में फिर से ट्रेनिंग लेने की जरूरत है’

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने विधायक रेणुका सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘सरकार में भी रावण है’। कमरो ने यह प्रतिक्रिया एक कार्यक्रम में रावण दहन के बाद दी। कमरो ने कहा कि रेणुका सिंह के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रावण दहन हो गया था, जिससे उनका दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेणुका सिंह के दिल में जो बात थी, वह बाहर निकलकर आई है और उन्होंने ‘दर्द के बहाने’ यह बताने की कोशिश की है कि सरकार में भी रावण मौजूद हैं। गुलाब कमरो बोले- उन्हें फिर से नागपुर में ट्रेनिंग लेने की जरूरत गुलाब कमरो ने आगे कहा कि रेणुका सिंह पहली बार की विधायक नहीं हैं, बल्कि एक वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए उनकी बातों में गंभीरता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार में ‘रावण’ कौन है, यह वही बेहतर बता पाएंगी। कमरो ने सुझाव दिया कि उन्हें फिर से नागपुर जाकर ट्रेनिंग लेने की जरूरत है। कमरो ने यह भी कहा कि ‘जैसे-जैसे उम्र बीत रही है, दिमाग सरकता जा रहा है’। उन्होंने समाज में भी रावण होने की बात कहने की निंदा की और याद दिलाया कि आज समाज के लोगों ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *