खाद केंद्रों पर किसानों की भीड़:कतार में लग इंतजार कर रहे,12 बजे तक केंद्र नहीं खुल रहे

सीहोर जिले में गेहूं की बुवाई से पहले किसानों को खाद संकट का सामना करना पड़ रहा है।किसानों को मुश्किल से खाद मिल पा रही है। खाद विक्रय केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन केंद्रों के देरी से खुलने के कारण उन्हें लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह से कतार में किसान लेकिन दोपहर तक केंद्र नहीं खुला जानकारी के अनुसार, इससे पहले सोयाबीन बुवाई के समय भी इसी तरह का खाद संकट उत्पन्न हुआ था। शुक्रवार को कई खाद विक्रय केंद्रों पर किसान सुबह से ही पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी केंद्र नहीं खुले। किसानों ने अपनी बही (बहीखाता )कतार में लगाकर इंतजार किया, उसके बाद नंबर आने पर उन्हें खाद का वितरण किया गया। वर्तमान में सीहोर जिले के अधिकांश खेतों में सोयाबीन की कटाई चल रही है। इसके तुरंत बाद किसान गेहूं की फसल की बुवाई का कार्य शुरू करेंगे। इसीलिए वे अभी से खाद खरीदने के लिए सीहोर जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें आसानी से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कृषि विभाग ने कहा-पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारी अनिल जाट ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी एक केंद्र पर अधिक संख्या में किसान खाद लेने पहुंच गए हों, जिससे भीड़ बढ़ गई हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *