आलीराजपुर में विधायक ने निजी खर्च से बनवाई सड़क:पुनियावाट ग्राम पंचायत में आदिवासी क्षेत्रों को मिली राहत

जोबट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनियावाट में सड़क का निर्माण निजी खर्च से किया गया है। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और जोबट विधायक सेना महेश पटेल के सहयोग से यह कार्य पूरा हुआ। यह लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क पुनियावाट ग्राम पंचायत के सेमला फलिया तक बनाई गई है। इस परियोजना से क्षेत्र के 30 से 40 परिवार लाभान्वित होंगे, जो दशकों से आवागमन की समस्याओं का सामना कर रहे थे। अब वे आसानी से बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुँच सकेंगे। ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पहले बारिश के मौसम में आवागमन बेहद कठिन था। अब बच्चे सुरक्षित स्कूल जा सकेंगे, बीमारों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा और दैनिक आवश्यकताएं आसानी से पूरी हो सकेंगी। ग्रामवासियों ने पटेल दंपती का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य को ग्रामीण विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस सड़क निर्माण से स्थानीय आदिवासी समाज के जीवन में सुधार की उम्मीद जगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *