टाटा कैपिटल लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) सोमवार, 6 अक्टूबर, 2025 को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए प्रति इक्विटी शेयर 310 से 326 रुपए प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 46 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, और इसके बाद 46 शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकेगी। यह IPO कुल 475,824,280 इक्विटी शेयरों तक का है। इसमें 210,000,000 इक्विटी शेयरों का नया निर्गम (Fresh Issue) और 265,824,280 इक्विटी शेयरों तक का बिक्री प्रस्ताव (Offer for Sale) शामिल है। बिक्री प्रस्ताव में टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड 230,000,000 इक्विटी शेयरों तक और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन 35,824,280 इक्विटी शेयरों तक बेच रहे हैं। 8 अक्टूबर को बंद होगी बोली एंकर निवेशकों के लिए बोली शुक्रवार, 3 अक्टूबर हुई, जबकि आम निवेशकों के लिए बोली बुधवार, 8 अक्टूबर को बंद हो जाएगी। कंपनी नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग अपनी भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और अपने टियर-I पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए करेगी, जिसमें आगे ऋण देना शामिल है। ये शेयर BSE और NSE में सूचीबद्ध होंगे ये इक्विटी शेयर बीएसई लिमिटेड (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) में सूचीबद्ध किए जाएंगे। कंपनी ने 26 सितंबर को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बीएनपी पारिबा, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड, जे.पी. मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इस प्रस्ताव के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।


