राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अफेयर के शक में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा; नदी में बह गए 2 लोग; रावण की तीये की बैठक

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। बालोतरा में लूणी नदी की रपट पार करने के दौरान बाइक सवार महिला-पुरुष बह गए। दोनों की मौत हो गई। प्रदेश में 4 दिन आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी का निधन
राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात 1 बजे बीकानेर में निधन हो गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी करीब 25 महीने से कोमा में थे। बीकानेर के उदयरामसर गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने डूडी के निधन को कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान बताया। पूरी खबर पढ़ें 2. अधिकारी पर भड़के दिलावर, बोले- आराम फरमाने आए हो क्या
कोटा में सेवा शिविर में निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर खाली पड़ी कुर्सियों को देखकर भड़क गए। शिविर में 3 से 4 विभाग के अधिकारी और कुछ कर्मचारी ही मौजूद थे। वो भी पंचायत ऑफिस के अंदर बैठे थे। इस पर दिलावर ने नायब तहसीलदार को कहा- यहां आराम फरमाने आए हो क्या? पूरी खबर पढ़ें 3. राजस्थान में 4 दिन आंधी-ओले, बारिश का अलर्ट
राजस्थान में 4 दिन आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया। 5 अक्टूबर को 4 जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान में येलो और 6 अक्टूबर को 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। बालोतरा के जसोल क्षेत्र में लूणी नदी की रपट पार करने के दौरान बाइक सवार महिला-पुरुष बह गए। पूरी खबर पढ़ें 4. हनुमानगढ़ के गुरुद्वारा में विवाद, स्कूल और इंटरनेट बंद
हनुमानगढ़ में गुरुद्वारा मेहताबगढ़ में हिंसा के बाद पूरे क्षेत्र में इंटरनेट बंद है और लगातार दूसरे दिन स्कूलों में छुट्टी रही। पुलिस ने धार्मिक स्थल को अपने नियंत्रण में लेकर सभी पक्षों के लोगों को बाहर निकाल दिया है। केवल 5 लोगों को अंदर रहने की अनुमति दी गई। हिंसा के आरोप में अब तक 19 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. मीडिया के सवाल पर कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए मंत्री
SMS हॉस्पिटल में बच्चे की आंख निकालने के सवाल पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर चले गए। जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- प्रदेश में कफ सिरप की वजह से मौतें नहीं हुई। हमने कमेटी बनाकर इसकी जांच भी करवा दी है। 2 बार दवा की जांच करवा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. पूर्व IAS निर्मला मीणा की याचिका खारिज
राजस्थान हाईकोर्ट ने पूर्व IAS अधिकारी निर्मला मीणा की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार द्वारा राशन घोटाले में दी गई अभियोजन स्वीकृति को रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा- अभियोजन स्वीकृति देने का निर्णय न तो मनमाना है और न ही अवैध। पूरी खबर पढ़ें 7. अफेयर के शक में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा
जयपुर में अफेयर के शक में घर में घुसकर मां-बेटे ने एक महिला से मारपीट की। मां-बेटे बाल पकड़कर महिला को घसीट कर आंगन में लाए और पेड़ से बांधकर ईंट-डंडे से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने महिला के जख्मों पर नमक भी छिड़का। महिला के परिजन उसे बचाने पहुंचे, तो मां-बेटे फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8. सांवरा सेठ को अग्निवीर ने चढ़ाई चांदी की AK-47
भारतीय सेना में अग्निवीर ने सांवरा सेठ को चांदी से बनी AK-47 राइफल भेंट की है। उदयपुर के मेनार गांव के रहने वाले अजय मेनारिया ने अग्निवीर सेना भर्ती में चयन की मन्नत मांगी थी। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी कि अगर वे फौज में भर्ती हो जाएंगे, तो कोई खास भेंट चढ़ाएंगे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. जयपुर में रावण की तीये की बैठक रखी गई
जयपुर में प्रतापनगर व्यापार मंडल ने रावण दहन के तीसरे दिन तीये की बैठक रखी। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नेपाल के काठमांडू में बागमती नदी में रावण की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। 13 अक्टूबर को पगड़ी दस्तूर और ब्रह्मभोज का आयोजन होगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. रोडवेज की ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू होगी
रोडवेज की ग्रामीण परिवहन सेवा फिर से शुरू होगी। 5 अक्टूबर को सीएम भजनलाल शर्मा 128 नई रोडवेज बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *