पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स ने औद्योगिक भ्रमण:इंडस्ट्री का अवलोकन किया, प्लास्टिक प्रोसेसिंग की आधुनिक तकनीक सीखी

हनुमानगढ़ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स ने शनिवार को जंक्शन स्थित आर्या इंडस्ट्री में एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान प्लास्टिक प्रोसेसिंग की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। छात्रों ने फैक्ट्री में लो डेंसिटी पॉलीइथाइलीन ग्रेन्युल्स से पेवर मोल्ड्स तैयार करने की पूरी प्रक्रिया प्रत्यक्ष रूप से देखी और समझी। इस दौरान उन्हें प्लास्टिक क्रशर, कूलिंग टॉवर और अन्य सहायक यंत्रों की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई। कॉलेज के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी जसवंत कुमावत ने बताया कि यह भ्रमण एडवांस मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कोर्स के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिससे विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त हो और वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार खुद को तैयार कर सकें। मैकेनिकल विभागाध्यक्ष विक्रम शर्मा ने बताया कि इस औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को उद्योगों में उपयोग होने वाली आधुनिक उत्पादन तकनीकों की गहन समझ प्राप्त हुई, जो उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर मैकेनिकल विभागाध्यक्ष विक्रम शर्मा, आर्या इंडस्ट्री के निदेशक सत्येंद्र शर्मा, प्रिंस, रजत, प्रिंस गहलोत, अंकित गोयल, जसकरण, मनजोत सिंह, राहुल, नासिर, केशव, वीरेंद्र पुत्र मिशर सिंह, वीरेंद्र पुत्र जगदीश सिंह, अमन, सौरव, हरमन, हरजीत, जैसमीन, कमल, संदीप सहित कई अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *