डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने आज क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान एडिशनल डीसीपी वेस्ट, सभी एसीपी और थानों के सीआई, अपराध सहायक और डीएसटी वेस्ट इंचार्ज मौजूद रहे। मीटिंग में सभी अधिकारियों से परफॉरमेंस तथा स्पेशल एक्ट पर कार्रवाई के लिए कहा गया। आने वाले दिनों में कई बड़े त्योहार होने वाले हैं,इस दौरान क्राइम कंट्रोल पर विशेष फोकस करने के लिए कहा गया। कुल 13 बिंदुओं पर अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिये गए।


