जालंधर में पुलिस ने किया एनकाउंटर:नाके पर रुकने का इशारा किया, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, गोली लगने से घायल

जालंधर देहात पुलिस ने शाम सवा 7 बजे आदमपुर एरिया के गांव हरिपुर में एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। पुलिस अभी मौके पर ही है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। उसे अस्पताल लेकर जाने की तैयारी चल रही है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी हत्या के मामले में वांटेड था। पुलिस कर्मियों ने बताया कि कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बदमाश के यहां आने की पुलिस को पहले से सूचना थी। पुलिस ने उसकी तलाश में नाका लगा रखा था। जैसे ही आरोपी बाइक पर आया तो उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। क्रॉस फायरिंग में आरोपी को गोली लगी जिसके बाद उसे पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि कुछ ही देर में आरोपी के बारे में खुलासा किया जाएगा। खबर को अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *