ट्रैक्टर से टकराया बाइक सवार…सीने की हड्डियां टूटने से मौत:बालोद में ईंट से भरा था ट्रॉली, दोनों ही तेज रफ्तार में थे

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार की शाम 4 बजे पाकुरभाट मार्ग पर एक ईंट से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रैक्टर के इंजन से टकराई और युवक ट्रॉली के लोहे के हिस्से से जा टकराया। जिससे उसके सीने और शरीर की कई हड्डियां टूट गई और मौके पर दम तोड़ दिया। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला की है। मृतक की पहचान सोरर (करहीभदर) निवासी नोमेद्र मारकंडे उर्फ सोनू (27) के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। बालोद से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान झलमला के पास यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर ने बाइक सवार को नहीं दिया साइड ग्रामीणों के अनुसार, बाइक और ट्रैक्टर ड्राइवर दोनों ही तेज रफ्तार में थे। ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को साइड नहीं दिया। जिससे टक्कर हो गई। नोमेद्र बाइक से गिरकर ट्रैक्टर के इंजन से टकराया और फिर ट्रॉली के लोहे के हिस्से में जा लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को उम्मीद में जिला अस्पताल बालोद लाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल शव को बालोद जिला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया है।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *