आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के जनजागरण अभियान के तहत प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी नागौर पहुंचे। राज्यमंत्री चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो कुछ ज्यादा ही समझदार हैं, वो करते ही क्या हैं? वो कॉमेडी करते हैं और क्या? राज्यमंत्री चौधरी ने मंत्रीमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा। वैकेंसी निकली हुई है तो भरा ही जाएगा। उन्होंने अवैध खनन को लेकर कहा कि हाल ही में इसके विरूद्ध अभियान चलाया गया था, जिसमें राजस्व-पुलिस व खनन विभाग शामिल थे। सामूहिक कार्रवाई के दौरान कई कार्रवाई की गई। आगामी दिनों में ऐसे अभियान चलेंगे और पैनल्टी भी लगाई जाएगी। नावां पालिकाध्यक्ष के उपेक्षा के आरोपों पर राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। पालिकाध्यक्ष समय पर नहीं पहुंचीं तो पार्टी के पार्षदों और एसडीएम ने झंडारोहण कर दिया। काम नहीं करने देने जैसी कोई बात नहीं है, वो अपना काम कर रही हैं, मैंने उनको कहीं नहीं रोका। पीएम ने कोरोना काल में लोकल फॉर लोकल चलाया राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि पीएम ने 12 मई 2020 को कोरोना काल के आर्थिक संकट के समय में आत्मनिर्भर भारत के वोकल फॉर लोकल का अभियान चलाया। इसके तहत स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 13 मार्च 2024 को नीति आयोग ने शुरुआत की गई है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है, इससे देश की जीडीपी बढ़ेगी। विश्व की प्रतिस्पर्द्धा में भी आगे बढ़ेंगे और विकसित भारत का सपना साकार करेंगे।


