पेड़ के नीचे खड़े किसान पर गिरी बिजली:बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे, सीना और पैर झुलसा

बैतूल के शाहपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज बारिश होने लग गई। इस दौरान एक 70 वर्षीय किसान पर बिजली गिर गई। किसान घायल हो गया। टेमरु माल निवासी किशनलाल बेले अपने खेत में पशु चरा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।तेज बारिश और हवा चलने के कारण किशनलाल अपने खेत में लगे महुआ के पेड़ के नीचे पड़ोसी मोहन शिलूकर के साथ खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली महुआ के पेड़ पर गिरी। बिजली गिरने से पेड़ बीच से दो हिस्सों में बंट गया और उसका एक हिस्सा किशनलाल बेले को लगा। हादसे में उनके उल्टे पैर की जांघ और सीना झुलस गया। घटना के बाद आसपास के खेत में मौजूद लोग और परिजनों ने उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से शाहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *