सिविल लाइन पुलिस ने वारदात को नीयत से घूम रहा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से पुलिस को एक पिस्टल एक कट्टा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए है । पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। सिविल लाइन ने सविता पुरा नहर के पास से अभिषेक किरार नमक युवक को पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस भौचक्की रह गई युवक के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और एक 315 बोर का कट्टा साथ ही दो कारतूस पिस्टल के और एक कारतूस कट्टा का बरामद हुआ । पुले युवक से पूछताछ में जुट गई है । वारदात की फिराक में था युवक
सीएसपी दीपाली चंदेरिया के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई वारदात की नियत से नहर के पास हथियार लिए बैठा है इसके बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर दविश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस अब पकड़े गए आरोपी के रिकॉर्ड खंगालने में लगी है । पुलिस को उम्मीद है कि इससे कुछ और वारदात खुल सकती है ।


