जयपुर में मारपीट कर लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार:नशे और मौज मस्ती के लिए किडनैप करते, पुलिस ने कुछ घंटों में पकड़ा

जयपुर की रामनगरिया थाना पुलिस ने मारपीट और अपहरण करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने नशे और मौज मस्ती के लिए युवक के साथ मारपीट कर उसका अपहरण किया था। बदमाशों ने जब पीड़ित के परिवार से पैसा मांगा तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। घटना के कुछ घंटों में पुलिस टीम ने वारदात करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर पीड़ित को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया- 3 सितम्बर को परिवादी को परिवादी ने एक रिपोर्ट थाने में दी। इसमें पीड़ित ने बताया कि 2 सितम्बर को सुबह 10 बजे वह फ्लेट पर था। उसी दौरान देवेन्द्र वरखेडा, शिवा, ऋषि व मानसिंह गुर्जर फ्लेट से जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर उसे ले गए। शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। मेरे जेब से जबरदस्ती रुपए निकाल लिए। रुपयों की मांग के लिए मारपीट की। मेरे को छोड़ने के एवज में मेरे दोस्तों और रिश्तेदारों से रुपए मंगवाने के लिए मेरे दोस्तों के पास कॉल करवाए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। दोस्त को 45000 रुपए डलवाने के लिए कहा बदमाश पीड़ित का अपहरण कर जमवारामगढ की तरफ ले गए तथा रास्ते में रुपयों की मांग को लेकर हाथापाई करते रहे। इन्होंने दो तीन घंटे तक पीड़ित को गाड़ी में पटकर मारपीट की। बदमाश देवेन्द्र वरखेड़ा, शिवा व मानसिंह गुर्जर ने अपने मोबाइल से मनीष व मुकुल के पास मेरे से फोन करवाया तथा दोस्त को 45000 रुपए डलवाने के लिए कहा। इस पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर टीम ने क्राइम सीन पर पहुंच कर टीम बदमाशों की लोकेशन लेकर जमावरामगढ़ पहुंची। यहां पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा। इस पर पुलिस टीम ने मानसिंह गुर्जर, देवेन्द्र कुमार, शिवा झां, रूषिकेश को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग ली गई कार को रिकवर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *