इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH-47) पर शनिवार शाम फूलमाल फाटे के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई। कंटेनर (MP 09 HH 1480) ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदनावर का निवासी है। इस घटना के बाद कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं को भी हिरासत में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू किया।


