नए साल की शुरुआत बर्फीली हवाओं के साथ:घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर, तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना

विदिशा में नए साल की शुरुआत बुधवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। इस दौरान घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी केवल 50 मीटर तक रह गई। इससे सड़कों पर वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार में सफर करते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। इससे अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7 डिग्री बना हुआ है। यह मंगलवार दिन में 23 डिग्री और रात में 9 डिग्री था। अभी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं चलने के साथ कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने जगह-जगह अलाव तापते दिख रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *