अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:छिंदवाडा के राजाखोह में हादसा; मातम में बदली नई साल की खुशियां

छिंदवाडा के राजाखोह में मंगलवार रात को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में किराना सामान लेकर घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा। मामले की जांच की जा रही है। सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि क्षेत्र के नगझिर निवासी ​​​​​​युवक लोगेश पिता नानो सलामे (25) मंगलवार को सिंगोड़ी से किराना समान लेकर रात करीब 11 बजे अपने घर जा रहा था। इस दौरान राजाखोह के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच इस घटना के बाद से परिजन सदमे में है। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया, मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *