नए साल की शुरुआत देव दर्शन के साथ:भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, बाबा का होगा नयनाभिराम श्रृंगार

नए वर्ष 2025 की शुरुआत देव दर्शनों से साथ हुई। मंदसौर शहर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शनों के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ रही। मंदसौर शहर और आसपास के क्षेत्रों सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने नव वर्ष की शुरुआत बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन से की। इसके साथ ही जिले ने अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर नव वर्ष के मंगलमय रहने और सुख समृद्धि की कामना की। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह की आरती के साथ ही दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलेगा। भोग आरती के बाद भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम श्रृंगार होगा। इसके साथ ही संजीत रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर व चन्दवासा स्थित धर्म राजेश्वर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नए साल की शुरुआत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *