लुधियाना में 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार:5 बाइक और 12 मोबाइल बरामद; धारदार हथियारों के बल पर करते थे वारदात

लुधियाना जिले के थाना बस्ती जोधेवाल के इलाके में पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की दबिश दौरान ये बदमाश जब भागे तो इनके छुट-पुट चोट भी लग गई। तीनों लुटेरे रात का अंधेरे का फायदा उठाकर अकेले जा रहे राहगीरों से लूटपाट करते थे। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह थाना जोधेवाल की पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान शिमलापुरी चौक नूरवाला रोड से आरोपी ऋतिक मिश्रा, निवासी काली सड़क, दविंदर सिंह निवासी नूरवाला रोड और दीपक कुमार उर्फ राजू निवासी मक्खन हलवाई लड्डू कालोनी गांव कासाबाद को काबू किया। सख्ती से पूछताछ करने पर हुआ खुलासा आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ करने पर पुलिस को चोरी की 5 बाइक, एक धारदार हथियार और 12 मोबाइल बरामद हुए। जानकारी देते हुए DCP-1 जगबिंदर सिंह ने बताया कि ये बदमाश धारदार हथियारों के बल पर राहगीरों से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। शिमला कालोनी में की थी युवक से डंडों के बल पर लूट आरोपियों का पिछला रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों से जो बाइक बरामद की है, वह बिना नंबर की थी। नशा के पूर्ति के लिए बदमाश लूट की वारदात करते थे। बदमाशों ने शिमला कालोनी में युवक से लूट की थी। आरोपी ऋतिक मिश्रा के खिलाफ थाना मेहरबान, थाना बस्ती जोधेवाल और थाना टिब्बा में अलग-अलग धाराओं के तहत पर्चे दर्ज है। इसी तरह आरोपी दविंदर सिंह थाना सलेम टाबरी, थाना बस्ती जोधेवाल, थाना टिब्बा और थाना मेहरबान में डीडीआर दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। ताकि अन्य मामले को भी सुलझाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *