रायगढ़ में भतीजे ने की बुआ की हत्या:बाल्टी से पहले पीटा फिर सिर में टांगी से किया वार, घर से रूपए निकालने मना करने पर दिया घटना को अंजाम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के कापू में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें भतीजा ने अपनी बुआ के सिर पर टांगी से वार कर दिया। इससे घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रतनपुर का रहने वाला नैहर साय यादव 70 साल के घर के बगल में उसकी बहन दुलारी बाई यादव 55 साल रहती थी। भाई के वृद्ध हो जाने के कारण उसकी देखभाल के लिए घर आना-जाना करती थी। मंगलवार की सुबह दुलारी बाई अपने बड़े भाई के घर काम करने के लिए गई थी। तब नैहर साय यादव घर में सो रहा था। नैहर साय हमेशा अपने पैसे को गमछा में पोटली बांधकर अपने साथ रखकर सोता था। तभी दुलारी बाई का भतीजा रत्थूराम यादव वहां पहुंचा और नैहर साय के पैसे को निकालने लगा। जिसे देखकर दुलारी बाई ने उसे ऐसा करने से मना की और बाल्टी लेकर हैण्डपम्प में पानी भरने चले गई। टांगी से सिर पर किया वार
तब रत्थूराम भी हैंडपंप के पास पहुंचा और पैसे निकालने से मना करने की बात पर दुलारी बाई को लोहे के बाल्टी से मारपीट कर चले गया। इसके बाद दुलारी बाई अपने बडे़ भाई के घर जाकर बैठी थी। तभी रत्थूराम यादव टांगी लेकर वहां पहुंचा और दुलारी बाई के सिर पर टांगी से जमकर वार कर दिया।
ईलाज के दौरान हो गई मौत
इससे वह लहूलुहान हालत में घायल हो गई। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को लगी, तो वे वहां पहुंचे और गंभीर हालत में दुलारी बाई को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया। गांव से आरोपी गिरफ्तार
इस संबंध में कापू थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम ने बताया कि नैहर साय बुर्जूग हो जाने के कारण खाट पर ही रहता था। बहन देखरेख के लिए उसके घर आती थी। तभी उसके भतीजा कुछ रूपए वहां से निकाल रहा था, तो उसे मना की। इसके कारण उसने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *