भास्कर न्यूज | रिगनी- खरौद नगर पंचायत खरौद में विजयादशमी का पर्व मनाया गया। शाम 9 बजे आतिशबाजी के बीच 81 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही पूरा नगर असत्य पर सत्य की विजय के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर आसपास के गांवों से आए हजारों लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। खरौद के अध्यक्ष गोविंद यादव घर से राम, लक्ष्मण, बाल हनुमान की झांकी निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद बग्गी पर सवार विशाल जनसमूह धमाल के साथ आतिशबाजी करते हुए मैदान तक पहुंचे। रास्ते पर जगह-जगह रंगोली आरती की थाल सजाकर पूजन किया गया। राम लक्ष्मण द्वारा लक्ष्मणेश्वर शबरी मंदिर दर्शन किया गया। धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, अध्यक्षता गुलाब सिंह चंदेल ने की। विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुबोध शुक्ला, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव उपस्थित थे। पारंपरिक गढ़ पूजन किया गया। मुख्य अतिथि जांगड़े कहा कि नगर पुरातन समय से दशहरा उत्सव का केंद्र बिंदु माना जाता है लंका विजय के बाद भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने यहां महादेव शिवलिंग की स्थापना किया था। अतिथियों द्वारा रावण बनाने वाले, गड़ तोड़ने वाले को पुरस्कृत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव द्वारा आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शरद चंद्र शर्मा, उत्तम सोनी, बसंत यादव, मुरारी यादव, राजेश यादव, चंद्रवती सोनी, नेहरू राही, हुलास राम साहू, हे कृष्णा साहू, परमानंद रोहिदास, रिक रूपेश यादव, गेंद बाई आदि मौजूद रहे।


