महिला की संदिग्ध हालत में मौत, केस दर्ज

बांसवाड़ा| आंबापुरा के खोड़ी पीपली की 36 वर्षीय उषा पत्नी गलिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीहर पक्ष ने दामाद पर बेटी से मारपीट करने और इससे उसकी मौत हो जाने का संदेह जताया है। वहीं ससुराल पक्ष ने बीमार होने के चलते उषा की मौत होना बताया है। थानाधिकारी जीवतराम ने बताया कि पीहर पक्ष के संदेह पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्ट्मार्टम कराया है, जिससे की मौत की असल वजह सामने आ सके। रिपोर्ट पर फिलहाल हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *