गुना नगरपालिका में अध्यक्ष, CMO आमने-सामने:CMO ने कहा- पार्षद पति-पत्नी का नपा कार्यालय में आना प्रतिबंधित; अध्यक्ष ने पूछा- किस नियम के तहत

गुना नगरपालिका में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी CMO मंजुषा खत्री द्वारा जारी एक सार्वजनिक सूचना ने नपा में हलचल मचा दी है। इस सूचना में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पति-पत्नियों के कार्यालय में आने पर रोक लगा दी गई है। CMO ने यह आदेश कलेक्टर कार्यालय के एक पुराने निर्देश का हवाला देते हुए जारी किया है। CMO की दो सूचनाएं, एक विवाद का कारण शनिवार को प्रभारी CMO ने दो महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी कीं। नपाध्यक्ष ने किया विरोध, CMO से मांगा स्पष्टीकरण CMO की इस सूचना के बाद नगरपालिका अध्यक्ष ने एक पत्र लिखकर CMO से पूछा कि यह आदेश किस नियम के तहत जारी किया गया है। नपाध्यक्ष ने पत्र में लिखा, “जब शासकीय कार्यालय में आम नागरिकों को आने की अनुमति है, तो पार्षदों के पति-पत्नी या उनके पारिवारिक सदस्य कार्यालय में क्यों नहीं आ सकते? पार्षदों की बैठकों में तो केवल निर्वाचित सदस्य ही भाग लेते हैं। ऐसे में कार्यालय आने पर रोक लगाने का औचित्य क्या है, यह स्पष्ट किया जाए ताकि इस विषय की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन को दी जा सके।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *