RSS का इंदौर में आज पथ संचलन:34 स्थानों पर 2 लाख स्वयंसेवक होंगे शामिल, भगवा पताकाओं से सजेगा मार्ग

इंदौर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का पथ संचलन निकलेगा। इसमें 34 स्थानों (नगर) से 2 लाख स्वयंसेवक शामिल होंगे। संचलन में अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार कनाडिया क्षेत्र के पथ संचलन में शामिल होंगे। वे स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष का संदेश भी देंगे। इंदौर में अलग-अलग समय पर पथ संचलन निकलेगा। कुछ स्थानों पर सुबह 9 के बीच और कुछ जगह दोपहर बाद यानी करीब 3 व 4 बजे भी निकलेंगे। हर संचलन का रूट 3 से 4 किमी का रहेगा। आगे घोष दल रहेगा, इसके पीछे स्वयंसेवक कतार में चलेंगे। संचलन के दौरान स्वयंसेवक सिर पर काली टोपी, सफेद शर्ट, खाकी पेंट, बेल्ट, सफेद मोजे और काले जूते में रहेंगे। भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा मार्ग
पथ संचलन के मार्ग को भगवा ध्वजों (पताकाओं) से सजाया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष योजना बनाई गई है ताकि आम जन को कोई असुविधा न हो। स्वयंसेवकों के अनुशासन और प्रशासन की मदद से पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा। 70 से 80 वर्ष की आयु वाले स्वयंसेवक जो लंबी दूरी नहीं चल सकते, वे घर की छतों या मंचों से पथ संचलन का स्वागत करेंगे। वे भी पूर्ण गणवेश में रहेंगे और समारोह का हिस्सा होंगे। व्यापारी, समाजसेवी समेत कई पेशेवरों को आमंत्रित किया
संचलन में इस बार व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, कॉर्पोरेट सेक्टर के कर्मचारी और अन्य पेशेवरों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया है। पथ संचलन में सभी प्रतिभागी संघ के पारंपरिक गणवेश में रहेंगे। पिछले साल लगभग 65 हजार स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए थे। एक लाख नई गणवेश हुई तैयार
संघ ने इस बार पथ संचलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। सैकड़ों समाज संघ के पथ संचलन के स्वागत के लिए जुटेंगे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पुष्पवर्षा करेंगी। आरती उतारेंगी। पहली बार संघ पथ संचलन में समूचे जिले के हर घर से कम से कम एक सदस्य को पथ संचलन में शामिल करने जा रहा है। ये है पथ संचलन का समय सुबह 9 व 9.30 बजे यहां से निकलेगा संचलन आदि शंकराचार्य नगर, निर्भय गरबा स्थल विद्या पैलेस गेट के सामने छोटा बांगडदा
ज्योतिबा फुले नगर, स्कीम नंबर 155 पानी की टंकी के पास
केशव नगर, महाराणा प्रताप खेल परिसर, वृंदावन कॉलोनी के आगे
गौतम बुद्ध नगर, बुद्ध नगर मैदान, गोपुर चौराहे के पास
सरदार पटेल नगर, गुरुकुल स्कूल रंगवासा
तिलक नगर, चमेली देवी पार्क शाम 4 बजे बद्रीनाथ जिला, वीर सावरकर नगर, बुधवारिया हाट रोड
भामाशाह नगर, आदर्श शिशु विद्यालय के पास मैदान, बिचौली हप्सी रोड,बिजली नगर
छत्रसाल नगर, गुजराती समाज विद्यालय, सत्य सांई चौराहा, बाम्बे अस्पताल के पास दोपहर 3 व 3.30 बजे
चंद्रगुप्त नगर, वैभवश्री गार्डन, MR10
वीर तेजाजी नगर, एनडीपीएस स्कूल शाम 5.15 बजे
विश्वकर्मा नगर, स्टेडियम ग्राउंड नन्दा नगर जनता क्वार्टर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *