मुरैना शहर कोतवाली टीआई होंगे अमित भदौरिया:दर्शन शुक्ला को जौरा थाने की जिम्मेदारी; सिविल लाइन में उदयभान यादव रहेंगे

मुरैना शहर कोतवाली के नए टीआई अमित भदौरिया होंगे, अभी तक यह जिम्मेदारी दीपेंद्र यादव संभाल रहे थे। अमित भदौरिया बानमौर थाना प्रभारी थे, वहां उनकी जगह दीपेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी समीर सौरभ ने जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिहाज से जिले में बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों के प्रभार बदले है तो कुछ को हटा कर नए प्रभारी नियुक्त किए है साथ ही सब इंस्पेक्टर , प्रधान आरक्षकों के भी तबादले किए है। एसपी ने कुल 18 थाना प्रभारियों में बदलाव करते हुए 22 एसआई , एएसआई, प्रधान आरक्षक को बदला है। दर्शन लाल जौरा थाना प्रभारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला को जौरा थाना की जिम्मेदारी मिली है, तो सिविल लाइन में टीआई उदयभान यादव को पदस्थ किया गया है। मंडला से ट्रांसफर होकर आए टीआई दिनेश कुशवाह को पोरसा थाना प्रभारी बनाया गया है। टीआई जितेंद्र दोहरे को रिठौरा थाने से दिमनी थाना प्रभारी बनाया गया है तो दिमनी से शशि कुमार जाटव को बागचीनी थाना प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक टीआई नेहा शर्मा को पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। बदलाव जरूरी कानून व्यवस्था रहती मजबूत
एसपी समीर सौरभ ने बताया पुलिस अनुशासन वाला विभाग है लोगो के हित में कानून व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए बदलाव भी आवश्यक है। यह एक रूटीन प्रक्रिया है। इससे कानून व्यवस्था मजबूत होती है। प्रक्रिया के तहत ही यह बदलाव किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *