‘चरित्रहीन की जगह नहीं, कहीं न कहीं समझने में चूक’:पूर्व विधायक की ज्वांइन पर सांसद बोले- होर्डिग्स लोगों की भावना थी, यह जांच का विषय

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस वापसी पर मीडिया के सवालों पर बोलते हुए कहा यह पार्टी का निर्णय था। निर्णय के बाद जिस तरह से लोगों व्यू सामने आ रहे है उसमें सबको साफ जाहिर है। इसमें मुझे कहने की जरूरत नहीं है। यह पार्टी का निर्णय है। इस पर हम कुछ नहीं कह सकते है। लेकिन पार्टी और सबको जनभावना की कदर सबको को करनी चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि चरित्रहीन कई भी जगह नहीं है। परिवार, पार्टी में भी नहीं होती है। कई न कई समझने में चूक हुई होगी। यह तो पार्टी के बड़े नेता जानें। पार्टी का निर्णय है। दरअसल, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल शनिवार को जैसलमेर के दौर पर रहे। इस दौरान ओरण-गोचर बचाओ संरक्षण समिति जैसलमेर की ओर से कलेक्ट्रेट के सामने 19 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरने पर शनिवार को सांसद पहुंचे। सांसद बेनीवाल ने कहा कि जिले के लोग धरने पर बैठे है और उनका उन्हे पूर्ण समर्थन है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि धरने में शामिल लोगों गंभीरतापूर्व आवाज सुनी जाए। ज्वांइन से पार्टी की महिला विचलित होगी इस सवाल के जवाब पर सांसद ने कहा कि अरे सभी विचलित हो रहे है। चाहे महिला हो या पुरूष हो, चाहे पार्टी के पक्ष के हो, विपक्ष के हो सभी लोग विचलित हो रहे है। यह उनका मानना है। सबका अलग-अलग नजरिया होता है। शायद पार्टी के अंदर ऐसे लोगों की कमी खल रही थी तो इनके आने से निश्चित तौर पर पूरी हुई होगी। आपने कहा चरित्रहीन की कई जगह नहीं है इस सवाल के जवाब पर बेनीवाल ने कहा कि पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा सकते है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है कि वो सोच-समझ कर लिया है। पार्टी के अंदर सब तरीके के लोग होते है तभी पार्टी चलती है। कोई एक विचारधारा से पार्टी नहीं चलती है। इसके बारे में पार्टी सक्षम है। विचार भी कर सकती है। उनका जो भी निर्णय होगा सबको सर्वमान्य होगा। होर्डिग्स के सवाल पर सांसद ने कहा- होर्डिग्स लगे वो सबने देखा ही था। होर्डिग्स सबकी भावना थी उसका क्या पता कौन थे। पुलिस जांच कर रही है। वो जांच करके अपने आप बना देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *