पाली में ग्लेंडर से कटा मजदूर का चेहरा-हाथ:अचानक हाथ से छूटा ग्लेंडर हाथ-चेहरे पर लगने से हुआ हादसा

पाली में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय ग्लेंडर अचानक मजदूर के हाथ से छूट गया। जो सीधे उसके हाथ-चेहरे से टकराया। इस दौरान ग्लेंडर चालू था। जिसकी ब्लेड से मजदूर के हाथ और चेहरे पर बड़ा कट लग गया। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। घटना शनिवार शाम को पाली शहर के ग्रीन पार्क में हुई। दौसा हाल पाली निवासी 32 साल का मजदूर भजनलाल शनिवार शाम को मकान निर्माण के दौरान पत्थर काटने का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक चलता हुआ ग्लेंडर उसके हाथ से छूट कर उसके दूसरे हाथ और चेहरे से टकरा गया। इस हादसे में ग्लेंडर की ब्लेड से मजदूर के हाथ और फिर चेहरे पर बड़ा कट लग गया। मौके पर खून बहने लगा। यह देख साथी मजदूर उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसका उपचार किया और ग्लेंडर से लगे घावों पर टांके लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *