उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने रात के समय घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच फोड़ने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को डिटेन किया है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी यज्ञ पुत्र चेतन निवासी बप्पारावल नगर हिरणमगरी और नील पिता दीपक निवासी बिलड़ी डूंगरपुर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी लक्षित मल्लारा पिता भानु कुमार निवासी विवेक नगर ने 3 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसने घर के बाहर रोज की तरह बीएमडब्ल्यू टू सीरिज कार खड़ी की थी। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात स्कूटी सवार बीएमडब्ल्यू का कांच फोड गए। बेक ग्लास व पीछे की 220 आई बेजिंग को लोहे की रोड से तोड़ दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपी इससे पहले भी कई वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इनसे पूछताछ करते हुए आगे मामले की जांच में जुटी है।


