स्वच्छता सेवा दल ने कोटपूतली में अभियान चलाया:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के तहत आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद पार्क और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। टीम स्वच्छता सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव और कोटपूतली टीम संयोजक प्रवीण कुमार बंसल ने बताया कि संगठन समय-समय पर और विशेष अवसरों पर नियमित रूप से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने जानकारी दी कि स्थानीय स्तर पर और खाटू श्याम जी में भी हर महीने एकादशी और द्वादशी पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह अभियान विभिन्न मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक पार्कों में लगातार जारी रहेगा, जिससे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कोटपूतली में इस कार्यक्रम की शुरुआत “स्वच्छ दिखेगा कोटपूतली, सुंदर दिखेगा कोटपूतली” के नए संदेश के साथ की गई। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के जिला सह संयोजक एडवोकेट अशोक सुरेलिया, नगर कोषाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक मोरीजावाला, बबलू मीणा, अभिषेक शर्मा, अमित सैनी और हेमंत मोरीजावाला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *