सवाई माधोपुर में विजयादशमी महोत्सव का रविवार रात को समापन किया गया। यहां 2 से 4 अक्टूबर तक विजयादशमी महोत्सव मनाया गया था। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। रविवार को एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान में आयोजित भजन संध्या में देर रात तक श्रोता डटे रहे। भजन संध्या में दिल्ली से आए प्रशांत सूर्यवंशी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गणेश वंदना से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद सभापति जयप्रकाश सांवरिया ने त्रिनेत्र गणेश के चित्र पर दीपक जलाकर किया। जिसके बाद दिल्ली से प्रसिद्ध गायक कलाकार प्रशांत सूर्यवंशी ने भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से की। जिसके बाद उन्होंने बालाजी, रामजी, माताजी, बाबा भोलेनाथ और खाटूश्यामजी के भजन गाए। जिनपर सवाई माधोपुर वासी झूमते और गाते नजर आए। इन भजनों पर झूमे श्रद्धालु प्रशांत ने मेरे बाबा सोंटे वाले, ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय, जय माता की कहते जाओ आने जाने वालों, आ जा आ जा श्याम बाबा, दिल्ली से रींगस को टिकट कटवायो, लीयो हाथ में निशान जैसे मनमोहन भजनों की प्रस्तुति दी। जिनपर भक्त झूमते हुए दिखाई दिए। इस दौरान यहां देर रात तक श्रद्धालु भजनों का आनन्द लेते दिखाई दिए। दशहरा मैदान में आयोजित भजन संध्या की झलकियां..


