जिला सदर चुनने का हक जिले के अवाम को ही है : आफताब

गढ़वा | राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन गढ़वा जिला अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा है कि इन दिनों अंजुमन इतिहादुल मुस्लेमीन के जिला सदर के चुनाव को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला सदर चुनने का हक़ जिले के अवाम को है। जिला सदर चुनने में आम अवाम से वोट कराना चाहिए। इस चुनाव में इनके वोट के अधिकार को छीनना उचित नहीं है। ऐसा हम इस लिए कह रहे हैं कि हमारी टीम ने सर्वे के माध्यम से जानकारी इकट्ठा किया है कि जिला सदर के चुनाव में जिले भर के तमाम अंजुमन के अवाम वोट करने को इच्छुक है। ऐसे में अगर आम अवाम वोटिंग में हिस्सा नहीं लेती है तो ऐसे जिला सदर के चुने जाने का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। साथ ही आफताब आलम ने कहा कि चुनाव में खान-अंसारी जैसी दकियानूसी सोच से ऊपर उठकर, जात-पात की बात को किनारे कर योग्य उम्मीदवार को चुनना चाहिए। ताकि ईमानदार और कुशल नेतृत्व वाला व्यक्ति जिला सदर की कुर्सी पर देखने को मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *