निपटारा करते परिवार परामर्श केंद्र के लोग। गढ़वा | परिवार परामर्श केंद्र टंडवा में आज समझौता करते हुए पति-पत्नी के आपसी झगड़ा में आज आपसी सहमति बनाकर कई दिनों से चल रहे न्यायालय विवाद को समाप्त कराया गया। इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र के परामर्शी सुषमा कुमारी एवं मानस निर्माण परिषद टंडवा के सचिव रमेश चौधरी की मध्यस्थता के बाद पति-पत्नी के झगड़ों को समाप्त किया गया। यह बता दे कि चैनपुर निवासी रानी देवी एवं हूर गढ़वा निवासी राजकुमार चौधरी जो पति-पत्नी है और उनके दो बच्चे भी हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा था जिसके वजह से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। लड़की एक साल से अपने मइके रहती थीं, पति द्वारा शराब पीकर मरता पीटता था, हमेशा दहेज को लेकर प्रताड़ना करता था, पति अपने परिवार और अपनी बच्चों को परवरिस नहीं करता था, इसी मामला को लेकर दोनों पक्षों के साथ बैठक कर परिवार परामर्श केंद्र के परामर्शी सुषमा कुमारी एवं मानस निर्माण परिषद के सचिव रमेश चौधरी के द्वारा परामर्श देकर मामला को निष्पादन कर रानी देवी की विदाई कराई गई। इस मौके पर दोनों ओर से परिजन मौजूद थे।


