मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार सुबह 10 बजे ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ सेवा की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम अमर जवान ज्योति से होगा, जहां सीएम 128 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों को हाल ही में रोडवेज ने खरीदा है और इन्हें प्रदेश के अलग-अलग डिपो को दिया जाएगा। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में डीलक्स बसें चलाई जाएंगी, जिनमें रोडवेज जैसी ही सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। सरकार ने बजट में ग्रामीण इलाकों तक बेहतर यातायात सुविधा देने का ऐलान किया था। इसी के तहत अब नई बस सेवा शुरू की जा रही है। ‘लोक परिवहन सेवा’ की जगह नया नाम
अब तक जो बसें ‘लोक परिवहन सेवा’ के नाम से चल रही थीं, उन्हें नया नाम ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में ये बसें रोडवेज के साथ अनुबंध के तहत प्राइवेट ऑपरेटर्स चलाएंगे। फ्री यात्रा की सुविधा भी लागू
इन बसों में भी सरकार की ओर से फ्री यात्रा के पात्र यात्रियों को वही सुविधा मिलेगी, जो रोडवेज की अन्य बसों में दी जाती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी।


