अतुल श्रीवास्तव नूराबाद थाना प्रभारी पद से निलंबित:मुरैना में आरक्षक को भी हटाया; युवक की मौत से जुड़ा है मामला

मुरैना नूराबाद थाना प्रभारी अतुल परिहार और आरक्षक भूपेंद्र गुर्जर को पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने निलंबित कर दिया है। दोनों अपनी ड्यूटी छोड़कर जुआ पकड़ने गए थे। पुलिस को देख भागे युवक ने आसान नदी में छलांग लगाई थी। इसके बाद नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई थी और दूसरे एसडीआरएफ को युवक का शव मिला था। दरअसल 1 सितम्बर को करीब शाम 5 बजे नूराबाद थाना प्रभारी अतुल परिहार और उनके स्टाफ की ड्यूटी आसन नदी पर ही माता विसर्जन के लिए लगी थी। थाना प्रभारी अपनी ड्यूटी छोड़ आरक्षक भूपेंद्र गुर्जर के साथ मिलकर चौखुटी गांव जुआ पकड़ने चले गए। पुलिस को देख जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। रवि गुर्जर नाम का युवक भागता हुआ आसन नदी में कूदा था। पुलिस के पीछा करने से युवक नदी में कूदने की बात इलाके में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण इकट्ठे होने लगे। नदी में तलाशने के बाद भी युवक नहीं मिला तो ग्रामीणों ने रात में थाने का घेराव किया। वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश पर घेराव बंद किया गया और सुबह युवक की तलाश की गई। दो सितम्बर को एसडीआरएफ की मदद से आसन नदी में रेस्क्यू कर रवि को तलाश गया तो करीब पांच घंटे बाद उसका शव मिल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक के शव को नूराबाद थाने में रखकर प्रदर्शन किया। और थाना प्रभारी सहित आरक्षक पर मामला दर्ज करने की मांग की। मर्ग कायम किया : पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया था । अब इस मामले की जांच एसडीओपी बानमौर कर रहे है। एसपी समीर सौरभ के अनुसार एसआई अतुल परिहार और आरक्षक भूपेंद्र गुर्जर की ड्यूटी माता विसर्जन पर लगी थी। तो उस दिन जुआ पकड़ने की आवश्यकता ही नहीं थी दोनों अपनी ड्यूटी छोड़ जुआ पकड़ने गए इससे मामला अनैतिक कार्य का प्रतीत होता है। जांच में सब स्पष्ट होगा। अभी दोनों को निलंबित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *