ग्वालियर न्यायिक दंडाधिकारी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान साड़ियां बांटने के 11 साल पुराने मामले में कृष्णा भदौरिया को दोषमुक्त कर दिया है। न्यायालय ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध करने में विफल रहा। मामला वर्ष 2014 का है, जब ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कृष्णा भदौरिया ने एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। आरोप था उन्होंने महिलाओं को इकट्ठा किया और उन्हें साड़ियां बांटीं। और भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के पक्ष में मतदान करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया था। भदौरिया के खिलाफ विभिन्न मामलों में मामला दर्ज आयोजन के दौरान विजिलेंस टीम मौके पर पहुंची और सामान जब्त कर लिया। कृष्णा भदौरिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (क) और 171 (ख) के साथ-साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। गवाह ने ठोस साक्ष्य नहीं दिया ट्रायल के दौरान, सभी गवाहों के बयानों में विरोधाभास पाए गए। किसी भी गवाह ने आरोपी को सीधे घटना से जोड़ने वाला कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि प्रस्तुत साक्ष्यों से यह सिद्ध नहीं होता कि आरोपी ने चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से कोई अपराध किया था।


