भरमौर में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार:एक बेटी के पिता की मौत, गेट काटकर निकाला बाहर; मोड़ पर अचानक हुई बेकाबू

भरमौर में कार बेकाबू होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। कार के गेट काटकर मृतक को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बुधवार को दोपहर 1 बजे लूना सैहली मार्ग पर हुआ है। मृतक की पहचान दीनोराम (50) निवासी लूणा गांव के तौर पर हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार सैहली से लूणा की तरफ वापस आ रही थी। मोड पर अचानक बेकाबू हुई कार इसी दौरान अचानक करुईपढ पर मोड में बेकाबू होकर कर तकरीबन 300 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना भरमौर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की । पुलिस ने कार के गेट काटकर ड्राइवर के शव को बार निकाला और अपने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *