फाजिल्का में स्नैचर को पड़कर पीटा:महिला से सामान छीनकर भाग रहा था; शराब के नशे में था, बोला-आगे से ऐसा नहीं करूंगा

फाजिल्का के गोशाला रोड पर दो महिलाओं से पॉलीबैग छीनकर भागे एक स्नैचर के पीछे नौजवान लग गए। जिन्होंने गोशाला रोड पर ही उक्त स्नैचर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्नैचर से पॉलीबैग लेकर महिलाओं को वापस दे दिया। इसके बाद उक्त स्नैचर लोगों के पैरों में गिर गया और माफी मांगने लगा। आरोपी कहा कि आगे से वह गलती नहीं करेगा। स्थानीय दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे कि एक बाइक सवार स्नैचर के पीछे कुछ युवक लगे हुए थे। जिसे उनकी दुकान के बाहर पकड़ लिया गया। संदीप कुमार ने बताया कि उक्त बाइक सवार स्नैचर दो महिलाओं से पॉलीबैग लेकर भागा था। जिससे पॉलीबैग बरामद कर लिया गया और महिलाओं को वापस कर दिया गया। पॉलीबैग में मोबाइल और पर्स था उन्होंने बताया कि पॉलीबैग में जरूरी कागजात, मोबाइल, पर्स और समान था। उनका आरोप है कि उक्त स्नैचर नशे मे धुत्त था। जिसकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। जबकि उधर उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह जलालाबाद के गांव काठगढ़ का रहने वाला है। उसने कहा कि उससे गलती हो गई, और उसकी अकाल ठिकाने आ गई है। माफी मांगने पर लोगों ने छोड़ा अगर वह दुबारा चोरी करे तो उसे गोली मार दी जाए। स्नैचर लोगों के पैरों में गिरने लगा और कहा कि मेरा एक बच्चा है। कृपया मुझे माफ कर दे। मैं आगे से ऐसा नहीं करूंगा गलती से हो गया। जिसके बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया और जाने दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *