कांग्रेस पर्यवेक्षक बोले-एक-दूसरे की आंख फोड़ने से कुछ नहीं होगा:कहा-यूथ को मिलेगा मौका, लेकिन कुछ अपवाद सम्भव, होगा क्रांतिकारी परिवर्तन

कांग्रेस संगठन अभियान के अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस संगठन आगामी दिनों में मजबूत और सशक्त नज़र आएगा और क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। इस बार ज्यादातर युवाओं को मौका मिलेगा। गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि एक दूसरे की आंख फोड़ते रहेंगे तो कुछ नहीं होगा। देश को कमजोर करने वाली ताकतों से लड़ने के लिए एकजुट होना पडे़गा। वे रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। तंवर ने कहा-कांग्रेस यूथ को मौका देगी, जिनकी उम्र पचास से कम हो और पच्चीस-तीस से ऊपर हो। लेकिन कुछ अपवाद हो सकते हैं। पद एक ही व्यक्ति को मिल सकता है और ये उसके मिलेगा जो जवाबदेही होगा और जनता से जिसका जुड़ाव होगा। कांग्रेस अब नए सिरे से दावेदारों की सूची तैयार कर रही है, जिसमें संगठन में अब केवल पद नहीं, बल्कि विचारधारा और समर्पण के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। 20 अक्टूबर से पहले सभी पैनल तैयार कर दिल्ली भेजे जाएंगे, ताकि समय पर संगठन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सके। तंवर ने कहा-अनुशासन बहुत जरूरी है। जो प्रोसेस है, उस पर विश्वार रखे और जिसे भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उसकी समीक्षा की जाएगी। अच्छा करने पर रिवार्ड भी मिलेगा। आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों में कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस का संगठन अब पहले से ज्यादा सक्रिय, ऊर्जावान और वाइब्रेंट नजर आएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाएं, जनहित के मुद्दों पर काम करें और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम करती है। इस दौरान अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। पढें ये खबर भी… कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक अजमेर आए:बोले- राजस्थान में पार्टी की स्थिति मजबूत; कल से शुरू होगा बैठकों का दौर कांग्रेस संगठन अभियान के अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर शनिवार को अजमेर पहुंच गए हैं। वे यहां 13 अक्टूबर तक रूकेंगे। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *