कोटा के नयापुरा इलाके की न्याय विहार कॉलोनी स्थित मजिस्ट्रेट की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की पार्किंग में देर रात करीब 5 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने तुरंत मल्टी में रहने वाले मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट ने स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया। गोविंद शर्मा ने बताया- कोबरा काफी आक्रामक अवस्था में था। गाड़ियों के बीच छिपा हुआ था। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे। गोविंद शर्मा ने बताया- कॉलोनी में पहली बार इतना जहरीला सांप निकला है। उन्होंने वन विभाग को सूचित कर ब्लैक कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।


