बाड़मेर में हथियारों के साथ पकड़ा बदमाश:पुलिस को देखकर भागने लगा, पीछा कर दबोचा तो मिली पिस्टल और मैगजीन

बाड़मेर की धोरीमन्ना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और हथियारों की खरीद-फरोख्त की जांच जारी है। संदिग्ध गतिविधि देखकर पकड़ा गया आरोपी एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और आईजी जोधपुर रेंज के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ और वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी सुखाराम विश्नोई और थानाधिकारी बगडुराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम जब एमआरटी रोड से महादेव कॉलोनी की ओर पहुंची तो एक व्यक्ति, टीम को देखकर सड़क से नीचे उतरकर भागने लगा। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश पुत्र मोहनलाल निवासी रणोदर, थाना चितलवाना (जालोर) के रूप में हुई। उस वक्त अवैध वस्तु होने का शक होने पर तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस मिले। टीम ने मौके पर ही हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट में किया मामला दर्ज इस संबंध में पुलिस थाना धोरीमन्ना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ में पुलिस यह पता लगा रही है कि उसने हथियार कहां से और किसके लिए खरीदा। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल वीरम खान, कॉन्स्टेबल आसूराम और कुंभाराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *